{"_id":"6a5bd221ab93c35f44083608","slug":"three-people-lost-their-lives-and-two-were-injured-in-two-separate-road-accidents-on-the-highway-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-145010-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान, दो हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान, दो हुए घायल
विज्ञापन
मृतक कामिल का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एनएच-09 पर बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार आरिफ (42) और कामिल (25), निवासी गांव मुबारकपुर नूरी, जिला अमरोहा की मौत हो गई, जबकि मेहराज, निवासी गांव पतई खालसा, जिला अमरोहा घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। वहीं, एनएच-09 पर बुलंदशहर कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी नानक सिंह (50) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे हुई पहली दुर्घटना में आरिफ, कामिल और पड़ोसी गांव के रहने वाले मेहराज पिछले दस वर्षों से दिल्ली के छतरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से तरबूज और आम की फेरी लगाने का काम कर रहे थे। तीनों साल में केवल चार माह अप्रैल से जुलाई तक फेरी लगाने के लिए दिल्ली में रहते थे। तीनों छतरपुर के गांव फतेहपुर बेरी में किराये के मकान में रह रहे थे। वे एक महीने, 15 दिन या सप्ताहभर बाद अपने परिवार से मिलने गांव लौट आते थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 25 दिन बाद तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। एनएच-09 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आरिफ और कामिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेहराज घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेहराज को छुट्टी दे दी गई।