{"_id":"6a5be734df46062fe300437c","slug":"aiims-team-to-survey-14-health-centers-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-934400-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एम्स की टीम करेगी 14 स्वास्थ्य केंद्रों का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एम्स की टीम करेगी 14 स्वास्थ्य केंद्रों का सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। दांतों और मुंह की स्वच्छता (ओरल हाईजीन) पर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की सेंटर फॉर डेंटल एजुकेशन एंड रिसर्च (सीडीईआर) की टीम जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों का सर्वे करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले इस सर्वे में उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश के आठ जिले गाजियाबाद, बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, फर्रूखाबाद, सुल्तानपुर, बलिया और बुलंदशहर इसमें शामिल हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि हर स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के इलाके में लगभग 200 लोगों की जांच की जाएगी। अभियान अगले हफ्ते से शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान टीम जानेगी कि दांतों और मसूढ़ों को साफ व स्वस्थ रखने के लिए लोग क्या करते हैं। यह भी देखा जाएगा कि दांतों को स्वच्छ नहीं रखने पर कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, इसकी कितने लोगों को जानकारी है। ओरल हाईजीन को लेकर लोग कितने जागरूक हैं।
यह सर्वे मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के दिशा-निर्देश पर एम्स की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि 14 केंद्रों में से आठ शहरी और छह ग्रामीण क्षेत्र के हैं। सर्वे में आशाओं को भी शामिल किया जाएगा। एम्स की टीम ही उनको प्रशिक्षण देगी।