फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hopes rise for momentum in the Dudheshwarnath Corridor project; Chief Minister seeks progress report.

Ghaziabad News: दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर परियोजना को गति मिलने की जगी उम्मीद, मुख्यमंत्री ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Hopes rise for momentum in the Dudheshwarnath Corridor project; Chief Minister seeks progress report.
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महंत नारायण गिरी को पट
गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर परियोजना में रफ्तार आने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कॉरिडोर निर्माण में तेजी लाने के लिए दुकानों को नियमानुसार जल्द शिफ्ट कराने और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और कॉरिडोर से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब की। उन्होंने गाजियाबाद दौरे के दौरान जनसभा में भी दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए इसे जल्द पूरा कराने की बात दोहराई।
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये जारी, दुकानें हटते ही शुरू होगा निर्माण
दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर परियोजना के लिए करीब छह करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। फिलहाल योजना प्रारंभिक चरण में है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मंदिर के आसपास स्थित दुकानों को हटाया जाना है। प्रशासन दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश दुकानदारों से बातचीत पूरी हो चुकी है और जल्द ही उन्हें स्थानांतरित करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद कॉरिडोर निर्माण कार्य गति पकड़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटुकों से किया संवाद, संस्कृत को बताया ज्ञानधारा की वाहिका
पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में वेद अध्ययन कर रहे बटुकों और संस्कृत विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक संस्कृति और संस्कृत भाषा के संरक्षण को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका है। इसके बाद मुख्यमंत्री वेद विद्यापीठ के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर संतों के भंडारे का भी आयोजन किया गया। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला बुलंदशहर के लिए रवाना हो गया।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महंत नारायण गिरी को पट

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महंत नारायण गिरी को पट

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महंत नारायण गिरी को पट

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद महंत नारायण गिरी को पट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed