फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Footage of burglars entering a house goes viral; accused remain at large even after a month.

Ghaziabad News: घर में घुसे चोरों का फुटेज वायरल, एक माह बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Footage of burglars entering a house goes viral; accused remain at large even after a month.
मकान में चोरी करने वाले सीसीटीवी में कैद। स्रोत वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरम स्थित घर में अलमारी का लॉक ठीक करने पहुंचे बदमाश नकदी और गहने चोरी कर ले गए। वारदात को करीब 30 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद कविनगर पुलिस ने उन्हें खोजना तो दूर उनके बारे में जानकारी तक नहीं जुटाई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वायरल कर दिए। फुटेज में स्पष्ट दिखने वाले आरोपियों को कविनगर पुलिस एक माह के अंतराल में भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


गोविंदपुरम में रहने वाले जितेश कुमार के मुताबिक 19 जून 2026 की दोपहर अलमारी का लॉक ठीक कराने के लिए ताले बेचने वालों को घर बुलाया गया। दोनों ने लॉक ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने की बात कहकर लौट गए। उसके बाद वह 21 जून को खुद ही घर पहुंचे। इस दौरान उनके बुजुर्ग माता-पिता ही मकान पर मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोपी घर में घुस आए और लॉक की मरम्मत करने के बहाने दरवाजा बंद कर लिया। एक घंटे बाद दोनों अपनी-अपनी साइकिल पर सवार होकर चले गए। शाम को घर पहुंचे जितेश ने अलमारी चेक की तो उसमें से 500 और 100 के नोट की तीन गड्डी, छह तोले सोने का मंगलसूत, सात सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कविनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना को एक माह बीतने के बाद भी जब कविनगर पुलिस ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो खुद ही घटना और आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज निकालकर वायरल कर दी। पीड़ित ने कविनगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

---

एक सप्ताह पूर्व ही मेरा ट्रांसफर कविनगर में हुआ है। जानकारी जुटाकर फुटेज के आधार पर चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।

-सिद्धार्थ गौतम, एसीपी कविनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed