सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Faults occurred at 25 locations, causing power outages for hours.

Ghaziabad News: 25 स्थानों पर आया फाल्ट, घंटों बाधित रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Faults occurred at 25 locations, causing power outages for hours.
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुधवार रात आंधी-बारिश में जिले में 25 से अधिक स्थानों पर लाइन में फाल्ट आने से आधी रात तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। लोगों की नींद ठीक से पूरी नहीं हुई। सुबह पानी की भी दिक्कत हुई। शहर में शास्त्रीनगर, कविनगर, राजनगर, वसुंधरा और शालीमार गार्डन, लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर में पेड़ों की टहनियों के तार पर गिरने से लाइन ब्रेक हो गई। जिले में 55 स्थानों पर जंपर उड़ गए। शहरी क्षेत्र में चार ट्रांसफार्मर फुंक गए। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि पूरे जनपद में आंधी और बारिश में करीब 24 लाख रुपये की क्षति का आकलन किया गया है।
Trending Videos

बारिश में उड़ी बिजली को ठीक करने का काम बृहस्पतिवार को दोपहर तक चलता रहा है। लाइनपार क्षेत्र में अकबरपुर बहरामपुर में रात करीब साढ़े सात बजे बिजलीघर पर केबल बक्सा फुंकने से बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम की ओर से इसे ठीक करने में पांच-छह घंटे लग गए। स्थानीय निवासी अरुण कुमार ने बताया कि रात 12 बजे के बाद लाइट आई लेकिन रात भर ट्रिपिंग होती रही। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि दूसरी लाइन से काॅलोनी को लाइट दी गई। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन, क्रासिंग रिपब्लिक में भी विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही। कई स्थानों पर केबल बाक्स फुंक गए। घंटों आपूर्ति बाधित रही। आधी रात के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही
बृहस्पतिवार को दिन भर कई इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। नेहरूनगर थर्ड में शाम साढ़े छह बजे गुल हुई बिजली करीब आधे घंटे बाद आई। कैलाभट्ठा निवासी रमीज सैफी ने बताया कि बुधवार रात से बृहस्पतिवार रात तक बिजली की आवाजाही लगी रही। तीन से चार घंटे में 15 से 20 मिनट के लिए लाइट कटती रही।
लगाई गई हैं 15 टीमें
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि तीनों जोनों में 15 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। कंट्रोलरूम पर आने वाली शिकायतों को समय से ठीक करने के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। टीम में जेई और लाइनमैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed