फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in Sahibabad Shalimar Garden due to electric scooter battery explosion

'ग्रिल काटकर नीचे कूदे तो बचे': घर में फटी स्कूटी की बैटरी, कमरों में धुआं; पहली मंजिल से कूदा परिवार, Video

Sat, 11 Jul 2026 04:40 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां बारिश से भीगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से देर रात घर में आग लग गई। परिवार ने ग्रिल काटकर पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Fire breaks out in Sahibabad Shalimar Garden due to electric scooter battery explosion
परिवार ने ग्रिल काटकर बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी हरदीप सिंह के मकान में 10 जुलाई की रात अचानक आग लग गई। हादसा घर में रखी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से हुआ। घर में धुआं भरने पर परिवार को पता चला। इसके बाद फ्लैट की ग्रिल काटकर पत्नी और बच्चों के साथ नीचे कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन


हरदीप सिंह ने बताया कि वह पत्नी और दो बेटों के साथ शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित मकान की पहली मंजिल में किराये पर रहते हैं। 10 दो दिन पहले हुई बारिश में जलभरवा की स्थिति हुई थी। इसके बाद उन्होंने स्कूटी से बैटरी निकालकर घर में रख दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात अचानक बैटरी फटी और उसके नीचे रखे गद्दे में आग लग गई। धुआं जब उनके कमरे में भरना शुरू हुआ तब वह बाहर निकले और आग का पता चला। तब तक आग बाहरी हिस्से में फैल चुकी थी और दरवाजे से बाहर निकलना भी मुश्किल था। 

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आस पड़ोस के लोगों को एकत्र किया। कमरे के पिछले हिस्से में लगी ग्रिल को काटकर बाहर निकलने का रास्ता बनाया। बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों को पहले नीचे उतारा और उसके बाद खुद उतरे। 

आग की सूचना पर दमकल की टीम पहुंची और तुरंत आग पर काबू पाया। हरीदप सिंह ने बताया कि आग में रसोई का सारे बर्तन व अन्य सामान, लकड़ी की अलमारी व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि हादसा इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से हुआ था। कोई जनहानि नहीं हुई है, समय रहते आग को बुझा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed