{"_id":"6a5bae2419ed0056bc0ff7b5","slug":"five-day-consecration-festival-begins-at-mahakali-peeth-hanumat-dham-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: महाकाली पीठ में शिव परिवार और मां जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा, यति नरसिंहानंद गिरी ने किया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: महाकाली पीठ में शिव परिवार और मां जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा, यति नरसिंहानंद गिरी ने किया संकल्प
Sat, 18 Jul 2026 10:17 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:17 PM IST
सार
श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में भगवान शिव परिवार एवं मां जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय महोत्सव विधिवत शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव प्रतिमाओं का जलाधिवास कराया गया।
विज्ञापन
महाकाली पीठ हनुमत धाम में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में भगवान शिव परिवार एवं मां जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय महोत्सव का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव प्रतिमाओं का जलाधिवास कराया गया। मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान शिव को 'हरीगिरेश्वर महादेव' के नाम से पूजा जाएगा। महोत्सव का समापन आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर होगा। इसी दिन श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत स्वामी हरीगिरी महाराज मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि उनकी कामना है कि यह धाम केवल पूजा-अर्चना का स्थान न होकर सनातन धर्म की चेतना, संस्कृति और राष्ट्रधर्म के जागरण का सशक्त केंद्र बने। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मातृशक्ति के नेतृत्व में संचालित होगा और समाज में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर धाम की परियोजना प्रभारी डॉ. उदिता त्यागी की विधिवत संन्यास दीक्षा प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया गया। उनकी पूर्ण संन्यास दीक्षा श्रीमहंत स्वामी हरीगिरी महाराज एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की अन्य गुरुमूर्तियों के सानिध्य में संपन्न होगी। दीक्षा के बाद वह पूर्ण संन्यासी के रूप में श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम का संचालन करेंगी।
विज्ञापन
पंडित सुनोज शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान वेदविद आचार्यों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। प्रथम दिन सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का वैदिक विधि-विधान से जलाधिवास कराया गया। महोत्सव के प्रथम दिवस मुख्य यजमान के रूप में सतीश त्यागी एवं संजीव त्यागी काकड़ा परिवार सहित मौजूद रहे।
वहीं 21 और 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे की व्यवस्था बॉबी पंडित एवं उनकी संस्था द्वारा की जाएगी। रीना त्यागी, मधु त्यागी, डॉ. संध्या, ज्योति त्यागी, गीता चौधरी, तन्नू शर्मा, तोशी, शैली त्यागी, साधना पांडेय, बिंदु त्यागी, हिना, मनोरमा, शालिनी, गीता शर्मा, वंदना, उषा त्यागी, अनिता शर्मा, विजय लक्ष्मी, दयामंती सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति की सहभागिता रही।