सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   giriraj singh

Ghaziabad News: बंगाल में वोट कटने पर गिरिराज सिंह बोले- क्या बांग्लादेशियों को बनाएंगे भारत का नागरिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
giriraj singh
विज्ञापन
गाजियाबाद। निट्रा में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में वोट कटने पर कहा कि क्या बांग्लादेशियों को भारत का नागरिक बनाएंगे। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार बंगाल के लोगों ने कमर कस ली है कि प्रदेश को बांग्लादेश नहीं बनने देना है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर टीएमसी के जो लोग जनता को धमका रहे हैं, उन्हें उल्टा लटका देंगे। कहा कि इस बारे में सोचकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
एआई का इस्तेमाल कर फैलाया जा रहा झूठ


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के कथित तीन पासपोर्ट के मामले में गिरिराज ने विपक्षियों पर एआई का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में केंद्र की ओर से कार्रवाई के सवाल पर कहा कि जिसके साथ गलत हुआ, उसकी शिकायत पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बार फिर असम में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
----


राहुल गांधी को फैक्टरियां बंद होने के बयान पर घेरा


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के दौरान कुछ नेताओं ने लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने नोएडा में फैक्टरियां बंद होने का भ्रम फैलाया, जबकि सिर्फ वस्त्र उद्योग में ही पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस दौरान देश के 550 जिलों से 190 देशों में कपड़ा निर्यात किया गया। उन्होंने कहा कि हर उद्योग में इसी प्रकार बेहतर कार्य हुए हैं। दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है तो उसका असर हम पर भी होगा। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed