सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Workers will get food facility in Bulandshahr industrial area, 20 kiosks will be opened

Ghaziabad News: बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को मिलेगी खाने की सुविधा, खुलेंगे 20 कियोस्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Workers will get food facility in Bulandshahr industrial area, 20 kiosks will be opened
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नई पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने यहां 20 कियोस्कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन की मांग और उनके चिह्नित स्थानों के आधार पर बनाया गया है।
Trending Videos

डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने बताया कि इस पहल से श्रमिकों और ट्रक चालकों को खाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यूपीसीडा के प्रबंधक सिविल सोनू पांडेय का कहना है कि योजना के लागू होने से रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.30 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान
20 कियोस्कों के निर्माण पर लगभग 1.30 करोड़ की लागत का अनुमान है। कियोस्कों के लिए सड़क संख्या-1 पर आईएमएस कॉलेज के पास, सड़क संख्या-3 पर भूखंड सी-203 व सी-189 के सामने, सड़क संख्या-4 पर मुखर्जी पार्क चौराहा और आरटीओ कार्यालय के समीप, सड़क संख्या-5 पर विवेकानंद नगर आरओबी के नीचे, सड़क संख्या-6 व 17 पर स्वामी रामतीर्थ के पास, सड़क संख्या-8, 9, 11, 14 के साथ-साथ एफ ब्लॉक में स्थान चिह्नित किए गए हैं।
हापुड़ में एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र में भी बनाए जाएंगे कियोस्क
यूपीसीडा के सहायक अभियंता प्रबंधक सिविल ब्रह्म सिंह ने बताया कि एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र में भी 22 कियोस्क प्रस्तावित हैं। स्थानों की सूची मुख्यालय को भेज दी गई है। कियोस्क बनाने में 1.30 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed