सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Health Department on alert after detection of polio virus in Ghaziabad

चिंताजनक: गाजियाबाद में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 107 टीमें गठित, घर-घर जाकर होगा सर्वे

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 10 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

डूंडाहेड़ा एसटीपी के पानी में पोलियो वायरस टाइप-1 मिला है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। 107 टीमें पांच साल तक के बच्चों का घर-घर सर्वे कर पोलियो डॉप पिलाएंगी।

Health Department on alert after detection of polio virus in Ghaziabad
पोलियो वायरस मिलने से बढ़ी चिंता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डूंडाहेड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के दूषित पानी के नमूने में वैक्सीन-व्युत्पन्न पोलियो वायरस (वीडीपीवी) टाइप-1 की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए शहरी क्षेत्र के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 107 टीमें गठित की गई है। यह टीम घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चों का स्वास्थ्य सर्वे करेंगी और जरूरत पड़ने पर पोलियो ड्रॉप्स भी पिलाई जाएगी।



स्वास्थ्य विभाग पोलियो वायरस की निगरानी के लिए हर महीने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के एसटीपी के दूषित पानी के नमूने जांच के लिए भेजता है। हाल ही में डूंडाहेड़ा एसटीपी से लिया गया सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में वीडीपीवी टाइप-1 की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों में हलचल बढ़ गई और आनन-फानन सीएमओ सभागार में बैठक कर वायरस के स्रोत और रोकथाम को लेकर रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी पीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि गठित 107 टीमें घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। विशेष रूप से एसटीपी के आसपास की कॉलोनियों में पांच वर्ष तक के बच्चों का सर्वे कर बीमार बच्चों का पता लगाया जाएगा। साथ ही टीकाकरण की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोलियो वायरस का कारण नियमित टीकाकरण न होना भी हो सकता है।

इन क्षेत्रों में होगा सर्वे
स्वास्थ्य विभाग ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर, शास्त्रीनगर, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, दौलतपुरा, न्यू पंचवटी कॉलोनी, घूकना, हिंडन विहार, कैला भट्टा, मिर्जापुर, विजय नगर 01, विजय नगर 02 और खैराती नगर क्षेत्रों में घर-घर सर्वे के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed