{"_id":"6a28e3818c7156526a05a41a","slug":"video-ghaziabad-fire-fire-breaks-out-at-a-furniture-factory-in-sahibabad-village-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: साहिबाबाद गांव में फर्नीचर फैक्टरी में धधकी आग, लोग घरों से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: साहिबाबाद गांव में फर्नीचर फैक्टरी में धधकी आग, लोग घरों से भागे
लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित साहिबाबाद गांव में संचालित फर्नीचर फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि फैक्टरी से निकलती लपटें काफी दूर से दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की फैक्टरी और घरों से लोग बाहर निकले और दूर पहुंचे। सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि करीब ढाई घन्टे में 10 से अधिक वाटर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद कूलिंग का काम चल रहा है। फैक्टरी संचालन और उससे जुड़ी जानकारी अभी एकत्र की जा रही है। सीएफओ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।