{"_id":"6a286eea10b6119a9901d96c","slug":"condolence-meeting-for-suryas-tehravin-13th-day-ritual-today-security-force-deployment-in-the-area-increased-again-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19939-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सूर्या की तेरहवीं पर आज शोकसभा, इलाके में फोर्स की तैनाती फिर बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सूर्या की तेरहवीं पर आज शोकसभा, इलाके में फोर्स की तैनाती फिर बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बकरीद के दिन हुई थी 11वीं के छात्र सूर्या की हत्या
- बुधवार को नवनीत विहार में ही होगी शोक सभा
- सुरक्षा व तनाव के लिहाज से फिर बढ़ाई गई फोर्स
माई सिटी रिपोर्टर
खोड़ा। थानाक्षेत्र के नवनीत विहार स्थित गली नंबर एक में (आज) बुधवार को सूर्या की तेरहवीं पर शोर सभा रखी गई है। सूर्या के परिचितों और दोस्तों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शोकसभा में आने और श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है। वहीं क्षेत्र में तनाव का माहौल और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फोर्स को भी बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पुलिस, पीएसी, आरएएफ और आरआरएफ के जवान खोड़ा में तैनात रहेंगे।
28 मई को बकरीद के दिन सूर्या के दोस्त असद ने कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बना दिया था। पिछले करीब 12 दिन में पीड़ित परिवार से मिलने कई बड़े राजनैतिक नेता और हिंदू संगठन के लोग पहुंच चुके हैं। यह सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं 10 जून को सूर्या की तेरहवीं है और शोक सभा भी रखी गई है। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स को भी बढ़ा दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात से ही क्षेत्र में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स को तैनात रखा गया है। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर सर्विलांस टीम नजर बनाए हुए है। वहीं अपराधी सत्यापन अभियान के चलते ड्रोन कैमरों से भी पूरे इलाके में निगरानी रखी जा रही है।
Trending Videos