{"_id":"6a286cd98e806e5ec407f44a","slug":"four-police-personnel-including-two-police-post-in-charges-from-modinagar-have-been-sent-to-police-lines-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109775-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोदीनगर के दो चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोदीनगर के दो चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीनगर। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने काम में लापरवाही बरतने पर दो चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज सुबोध कुमार मान, बस अड्डा चौकी इंचार्ज विनय मलिक, कांस्टेबल नितिन यादव और कादराबाद हेड कांस्टेबल सुभारी गिरि शामिल हैं। उक्त लोगों ने विवेचनाओं में देरी करते हुए फरियादियों को परेशान किया है।
डीसीपी ने बताया कि सुबोध मान को लगभग दो माह पूर्व गोविंदपुरी चौकी इंचार्ज बनाया गया था और उसके बाद से ही आरोप लगने शुरू हो गए थे। उधर, लोगों का आरोप है कि पिकनिक के दौरान एक विवादित व्यक्ति की कार का इस्तेमाल किया था। उक्त व्यक्ति पर कई मुकदमे दर्ज थें। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई कर दी। वहीं, उप निरीक्षक विनय मलिक को पांच महीने पहले बस अड्डा चौकी इंचार्ज बनाया गया था। उस पर भी तहरीर बदलवाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे थे। व्यापारियों ने भी उसकी कई बार शिकायत की थी। इसके अलावा कादराबाद चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष गिरि के खिलाफ भी लगातार शिकायतें मिल रही थी। डीसीपी ग्रामीण का कहना है कि जल्द ही नई तैनाती कर दी जाएगी।
Trending Videos