सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA's Indraprastha Colony to be revamped at a cost of

Ghaziabad News: 20 करोड़ से संवरेगी जीडीए की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
GDA's Indraprastha Colony to be revamped at a cost of
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित जीडीए की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी जल्द नए रूप में नजर आएगी। कॉलोनी की बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए जीडीए करीब 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत नई सड़कों का निर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की मरम्मत, नालियों का निर्माण और सुधार कार्य कराए जाएंगे।

कॉलोनी में लंबे समय से सड़कें जर्जर और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने की शिकायतें मिल रही थीं। बारिश में कई जगह जलभराव हो जाता है, जिससे निवासियों को परेशानी होती है। इन समस्याओं को देखते हुए जीडीए ने व्यापक विकास योजना बनाई है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं और कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य एजेंसी का चयन होगा और विकास कार्य तेज होंगे। अगले एक सप्ताह में टेंडर और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है, जिसके बाद मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा। कार्यों के पूरा होने से सड़क व्यवस्था सुधरेगी, गड्ढों से राहत मिलेगी और जलभराव की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

वर्जन
विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि निवासियों को लंबे समय तक लाभ मिले। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। – आलोक रंजन, मुख्य अभियंता, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed