{"_id":"6976747c353cbf377209f9e1","slug":"hindu-yuva-vahini-organized-a-tiranga-yatra-in-honor-of-the-martyrs-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-810500-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदू युवा वाहिनी ने शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में देशभक्ति गानों पर कार्यकर्ता झूमते गाते उत्साह में दिखे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ घुकना से हुआ। नंदग्राम के महाराणा प्रताप चौक पर वीर योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हो गया।
हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने बताया की मां भारती के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया गया। तिरंगा देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोता है। विशाल त्यागी ने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और देश की एकता, अखंडता व विकास की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। हमें संविधान में निहित आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर संयोजक संजीव बाल्मीकि, मोनू उपाध्याय, पुष्कर त्यागी, आकाश ठाकुर, सुंदर राजपूत, नितिन कुमार, पवन मंडल, आईटी संयोजक दीपक प्रजापति, मंडल मंत्री हिमांशु ठाकुर, अजय राजावत, मोहित सोलंकी, पवन तोमर, वीरू ठाकुर, विवेक पाल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos