{"_id":"69d173ae18cc37a6c00b23cc","slug":"if-the-bank-does-not-return-rs-32-lakh-he-has-threatened-to-commit-suicide-at-the-tehsil-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109079-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बैंक ने 32 लाख रुपये नहीं लौटाए तो तहसील पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बैंक ने 32 लाख रुपये नहीं लौटाए तो तहसील पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। श्रीनगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ. एसके शर्मा ने बैंक खातों से निकाले गए 32 लाख रुपये लौटाने की मांग करते हुए शनिवार को परिवार समेत तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही उनकी रकम नहीं लौटाई गई तो उनके पास आत्मदाह के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मजबूरन वह तहसील मुख्यालय पर आत्मदाह करेंगे।
डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि उज्जीवन बैंक में उनके दो खाते हैं। लगभग डेढ़ महीने पहले उनके बैंक खातों से 32 लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से उनके खातों से रकम निकाली गई। उन्होंने बैंक के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया था और घटना की प्राथमिकी भी दर्ज कराई। जानकारी मांगने पर बैंक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। उनकी बेटी का रिश्ता तय हो चुका है। उन्होंने सवाल किया कि रकम नहीं होने के कारण वह बेटी की शादी कैसे करें। उन्होंने चेताया कि अगर बैंक ने उनकी रकम नहीं लौटाई तो वह तहसील पर आत्मदाह करेंगे। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।
Trending Videos