सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In THA, people have to buy water not only for drinking but also for bathing.

Ghaziabad News: टीएचए में पीने के लिए तो दूर नहाने के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
In THA, people have to buy water not only for drinking but also for bathing.
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के कई इलाकों में नवरात्र पर लोगों को पीने के लिए तो दूर नहाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। कहीं मिल भी रहा है तो दूषित बदबूदार पानी। इसकी वजह से इलाके के दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। त्योहार पर पानी नहीं मिलने की वजह से लोगों को साफ-सफाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन पीने और नहाने के लिए बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
Trending Videos

न्यायखंड एक कॉलोनी में रविवार को गंगाजल की आपूर्ति ठप होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से कॉलोनी में कम प्रेशर से पानी आ रहा था। रविवार को वो भी लोगों नहीं मिला। पानी की किल्लत के कारण लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और उन्हें मजबूरी में बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय रेनू कुमारी ने बताया कि पहले से ही पानी की आपूर्ति अनियमित थी लेकिन अब पूरी तरह से बंद हो जाने से हालात और बिगड़ गए हैं। जिन घरों में पानी का कोई वैकल्पिक साधन नहीं है, वहां घरेलू कामकाज जैसे खाना बनाना, साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
पप्पू कॉलोनी और विक्रम एन्क्लेव में दूषित पानी की आपूर्ति
एक तरफ प्रदेश सरकार हर घर जल योजना के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है। वहीं मोहन नगर जोन वार्ड-10 पप्पू कॉलोनी और वार्ड-37 विक्रम एन्क्लेव में बदबूदार दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बदबूदार सीवर युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थिति इतनी विकट है कि लोग अब नहाने तक के लिए पानी खरीद रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों से जो पानी आ रहा है, वह पीने लायक तो दूर, हाथ धोने के योग्य भी नहीं है। पानी में से भारी दुर्गंध आ रही है और यह पूरी तरह काली कीचड़ जैसा दिखाई दे रहा है। नवरात्र के पावन पर्व पर, जहां शुद्धता और स्नान का विशेष महत्व है, वहां श्रद्धालु नहाने के लिए भी पानी के कैंपर खरीदने को विवश हैं।
सोमेंद्र तोमर, अवर अभियंता, जलकल ने बताया कि टीम को पेयजल पाइप लाइन की जांच कराने के लिए लगा दिया गया है। अगर कहीं लाइन लीकेज मिलती है। उसे तुरंत ठीक कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed