सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Internal examinations will have to be conducted before practical and oral examinations.

Ghaziabad News: प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा से पहले करानी होगी आंतरिक परीक्षाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Internal examinations will have to be conducted before practical and oral examinations.
विज्ञापन
गाजियाबाद। बीएड द्वितीय वर्ष की आंतरिक परीक्षाएं कॉलेजों को प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं से पहले संपन्न करानी होगी। उनके अंक पोर्टल मार्च के तीसरे सप्ताह में ही अपलोड करने होंगे। आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड होने पर ही छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं में बैठने की अनुमति मिलेगी। यूनिवर्सिटी के सहायक कुलसचिव गोपनीय ने कॉलेजों को पत्र जारी कर कहा कि यदि किसी को कोई समस्या आती है तो कॉलेज यूनिवर्सिटी की मेल और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर उसका समाधान करा सकता है। छूटी हुई प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा संपन्न होने के बाद आंतरिक परीक्षा के अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि ऐसा कोई मामला मिलता है तो संबंधित छात्र छात्राओं व कॉलेजों की इसमें खुद की जिम्मेदारी होगी।
Trending Videos

आज से परीक्षाएं, यूनिवर्सिटी ने जारी किया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
कॉलेजों में संचालित संस्थागत व व्यक्तिगत स्नातक, परास्नातक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा, बैक परीक्षा आज से शुरू होंगी। इसी बीच यूनिवर्सिटी ने इन पाठ्यक्रमों के विषयों की परीक्षा का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। कॉलेजों को भी इसकी जानकारी भेजी गई है ताकि वह अधिक से अधिक छात्रों तक इसकी जानकारी साझा करें। परीक्षा केंद्र यूनिवर्सिटी की ओर से पूर्व में जारी कर दिए थे। इन पर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। मई तक परीक्षाएं चलनी हैं, इसको लेकर केंद्र प्रबंधकों के साथ परीक्षा विभाग की बैठक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed