फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Jawahar Bagh case 17 cartridges opened in CBI court as part of case

जवाहर बाग कांड: जिसमें SP समेत 29 लोगों की हुई थी मौत, अब केस में CBI कोर्ट में खोले गए 17 कारतूस, दोबारा सील

Thu, 06 Aug 2026 10:23 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Thu, 06 Aug 2026 10:23 PM IST
सार

जवाहर बाग कांड की सुनवाई में सीबीआई अदालत ने 17 कारतूस खोले और वैज्ञानिक जांच हेतु सील किए। अगली सुनवाई 17 अगस्त है। इस हिंसक घटना में 29 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Jawahar Bagh case 17 cartridges opened in CBI court as part of case
जवाहर बाग कांड (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बहुचर्चित जवाहर बाग कांड की सुनवाई के दौरान बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में दंगे के दौरान बरामद 17 कारतूस खोले गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वैज्ञानिक जांच के लिए दोबारा सील कर दिया गया।

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान तत्कालीन पुलिस उपनिरीक्षक संसार सिंह ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान 50 से अधिक आरोपी भी अदालत में पेश हुए। विशेष न्यायाधीश भारत सिंह यादव ने मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार, दो जून 2016 को मथुरा के जवाहर बाग से अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। हिंसक झड़प में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थाना प्रभारी संतोष यादव समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग, आगजनी और देसी बमों से हमला किया था।

विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि खुद को ''''स्वाधीन भारत सुभाष सेना'''' बताने वाले समूह के सैकड़ों लोगों ने लंबे समय से जवाहर बाग पर अवैध कब्जा कर रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी ने करीब 800 पृष्ठ का आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें रामवृक्ष यादव, चंदन बोस समेत 90 लोगों को आरोपी बनाया गया। इनमें रामवृक्ष यादव की घटना के दौरान ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed