{"_id":"69ea79668cb61ff0df0c7781","slug":"married-womans-body-found-hanging-suicide-suspected-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18155-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी खुशबू (35) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सास ने कमरे में बहू को फंदा लगाते देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से खुशबू को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। मगर वहां डॉक्टर ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। मामला 23 अप्रैल का है और 22 अप्रैल की रात दंपती में विवाद की बात सामने आई है। यह बात जांच में सामने आई है और पुलिस इसे अभी तक आत्महत्या मान रही है। किसी की ओर से कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि खुशबू के पहले पति के निधन हो चुका है। करीब 5 वर्ष पहले उनकी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी डिलीवरी बॉय संजीव शर्मा से दूसरी शादी हुई थी। खुशबू के पहले और दूसरे पति से एक-एक बेटी हैं। वह संजीव, दो बेटी और अपनी सास के साथ रह रही थीं। 22 अप्रैल की रात खुशबू और संजीव के बीच विवाद की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को फंदे पर लटकने की सूचना डायल 112 पर मिली थी। जब टीम वहां पहुंची तो पता चला कि खुशबू अपनी दोनों बेटियों को स्कूल भेजने और पति के ड्यूटी पर जाने पर वह कमरे में चली गई थीं। उन्होंने जोर से कुंडी लगाई तो उनकी सास का ध्यान उधर गया। उन्होंने खिड़की से फंदा लगाते हुए खुशबू को देखा तो शोर मचाया। लोगों की मदद से जब तक वह कमरे के अंदर पहुंची तब तक देर हो चुकी थी। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम के द शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X