{"_id":"6a25c5fa71e25759e00704a2","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-tractor-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19856-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र स्थित आवास विकास कट के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बागपत के कमाला गांव निवासी सोनू (29) की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। युवक के भाई अजय पाल की तहरीर पर पुलिस ने 6 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में अजय पाल ने बताया कि उसका भाई साेनू दिल्ली में नौकरी करता था। शनिवार दोपहर करीब 11ः30 बजे सोनू ड्यूटी करके बाइक पर घर लौट रहा था। आवास विकास कट के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बताया कि भाई के पीछे से आ रहे दो बाइक सवार सुमित व सतेंद्र ने पुलिस को सूचना दी और घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos