{"_id":"69ab3aa59b43dba1b20c16d5","slug":"notice-to-the-president-and-secretary-of-the-sg-grand-society-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-836350-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एसजी ग्रैंड सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एसजी ग्रैंड सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एसजी ग्रैंड सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव को शुक्रवार को डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस सोसायटी के प्रस्तावित ऑडिट में सहयोग न करने और जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में जारी किया गया है।
सोसायटी में 12 जनवरी को एओए का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उसके बाद चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किया गया, लेकिन जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं कराने के कारण चुनाव नहीं कराए जा सके। इसके साथ ही डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के खातों, वित्तीय लेनदेन सहित सभी संपत्तियों की जांच सहित ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी न तो ऑडिट प्रक्रिया में सहयोग किया गया ना ही दस्तावेज उपलब्ध लगाए गए। अब नोटिस जारी कर एक महीने के अंदर ऑडिट प्रक्रिया पूर्ण कराने और जल्द चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैंं। डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार का कहना है कि अगर एक महीने के अंदर सभी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। यहां के अध्यक्ष को कालातीत घोषित करके चुनाव होने तक दैनिक व्यय के अतिरिक्त अन्य व्ययों पर रोक लगा दी गई है।
-- --
सेवी विला डे में 22 और ऑफिसर सिटी-दो में 29 को होगा मतदान
कई सोसायटियों में लंबित चुनाव इस महीने होंगे। कई सोसायटियों की तारीख डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से घोषित कर दी गई है। राजनगर एक्सटेंशन की सेवी विला डे में 22 मार्च को सुबह 10 से ादोपहर तीन बजे तक चुनाव होंगे। ऑफिसर सिटी दो में 29 मार्च और गुलमोहर गॉर्डन में भी 22 को चुनाव होंगे। एससीसी सफायर और एसजी ग्रैंड में भी तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
Trending Videos