सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The rent hike of corporation shops will be reconsidered, a committee has been formed

निगम की दुकानों के किराया वृद्धि पर होगा पुन: विचार, समिति गठित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The rent hike of corporation shops will be reconsidered, a committee has been formed
विज्ञापन
गाजियाबाद। 1702 दुकानों में किराया वृद्धि पर शनिवार को पुन: विचार के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। व्यापारियों के लगातार विरोध के बाद शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे व्यापारियों को महापौर ने आश्वासन दिया कि मनमानी किराया वसूली नहीं की जाएगी। इस मौके पर महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की मौजूदगी में किराया वृद्धि के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया। तय किया गया कि अब व्यापारियों और समिति की सहमति से ही किराया वृद्धि की जाएगी।
Trending Videos

महापौर ने बताया कि किराया वृद्धि के लिए समिति का गठन कर दिया गया। पांच पार्षद और पांच निगम के अधिकारी समिति में शामिल रहेंगे। महापौर समिति की अध्यक्ष और नगर आयुक्त उपाध्यक्ष रहेंगे। पार्षदों में भगवान अग्रवाल, मनोज त्यागी, अजय शर्मा, उदित मोहन, संजय सिंह को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर आयुक्त की ओर से अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता एन के चौधरी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुज सिंह नामित किए गए हैं। महापौर ने बताया कि नगर निगम की 1702 दुकानों के किराए में वृद्धि का मामला बहुत पुराना चल रहा है। यह मामला पूर्व की समिति द्वारा किराया वृद्धि कर सदन में रख कर पास कराया गया। जिसके फलस्वरूप व्यापारियों ने किराए को बहुत अधिक बताया।
अब कार्यकारिणी की बैठक में दुकानों के किराए में वृद्धि के प्रस्ताव पर पुनः विचार करने की बात तय हुई है। इसके लिए समिति गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed