{"_id":"69bc516c477be733560bd774","slug":"now-the-roadways-corporations-system-is-derailed-on-eidbuses-were-not-delivered-on-time-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16840-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अब ईद पर बेपटरी हुई रोडवेज निगम की व्यवस्था...समय पर नहीं मिली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अब ईद पर बेपटरी हुई रोडवेज निगम की व्यवस्था...समय पर नहीं मिली बस
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ईद के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने पर कौशांबी बस अड्डों पर अव्यवस्था का आलम रहा। परिवहन निगम का दावा है कि दो दिन में 345 बसें चलाई और दो दिन में करीब 17,500 यात्रियों ने सफर किया। इसके बावजूद ईद पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बसों का समय निर्धारित न होने के कारण यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, परिचालक बस ले जाने को लेकर आपस में ही झगड़तें दिखाई दिए। इस बीच यात्रियों ने उनका बीच-बचाव भी किया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था दुरुस्त है।
नूरपुर जाने वाले यात्रियों को करीब 20 मिनट तक बस का इंतजार करना पड़ा, जिससे नाराजगी देखी गई। वहीं साधारण बसों का समय तय न होने के कारण परिचालकों के बीच सवारियों को लेकर आपसी झगड़े भी हुए। वहीं, इलेक्ट्रिक बसों का भी समय तय नहीं है। मुरादाबाद जाने वाली एसी बस और इलेक्ट्रिक एक ही समय पर खड़ी थी। इसे लेकर भी परिचालकों ने नाराजगी व्यक्त की। बरेली, कानपुर, चंदौसी, सीतापुर, संभल और मुरादाबाद जैसे रूटों के लिए प्राथमिकता के आधार पर बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन भीड़ के चलते यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
नूरपुर की बस के लिए करते रहे यात्री इंतजार
बिजनौर के नूरपुर जाने वाली यात्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि वह 25 मिनट से इंतजार कर रहे थे मगर बस नहीं मिल रही थी, उन्होंने कहा कि सिर्फ ईद पर घर जाने वाले यात्री नहीं बल्कि कई लोग स्कूलों की छुट्टी होने पर घर जा रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता देने के चक्कर में बाकियों को परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
कौशांबी बस अड्डा एआरएम अंशुल भटनागर ने कहा कि ईद पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों का संचालन किया जा रहा है। बरेली, संभल, कानपुर और चंदौसी सहित बाकी मुस्लिम बाहुल्य शहरों के लिए पर्याप्त बसें चलाई जा रही है, पिछले दो दिनों में 17,500 यात्रियों ने सफर किया है।
Trending Videos