{"_id":"69bc50295d32dd7876050357","slug":"on-the-first-day-35-answer-sheets-of-class-12-were-evaluated-while-on-the-second-day-3281-were-evaluated-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-845343-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पहले दिन 12वीं की 35 तो दूसरे दिन 3,281 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पहले दिन 12वीं की 35 तो दूसरे दिन 3,281 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के मूल्यांकन केंद्र पर पहले दिन सिर्फ 35 तो दूसरे दिन 3,281 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन देरी से कॉपियां केंद्र पर पहुंचीं। इस कारण मूल्यांकन संख्या कम रही है।
जिले में 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। शंभू दयाल इंटर कॉलेज में 12वीं और सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज में 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस माह के भीतर ही मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाना है।
12वीं की कुल 90,791 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है, लेकिन दो दिन में 3,616 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका है। अभी 87,475 का मूल्यांकन शेष है। स्थिति यह है कि केंद्र पर परीक्षकों की संख्या पूरी नहीं हो पा रही। दूसरे दिन तैनात किए गए 386 परीक्षकों में से 205 ही उपस्थित रहे।
वहीं, 10वीं की 1,40,970 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में होना है। पहले दिन 5,304 और दूसरे दिन 13,926 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इसके लिए केंद्र पर 779 परीक्षकों की तैनाती माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से की गई है, लेकिन बृहस्पतिवार को 600 परीक्षक ही मूल्यांकन के लिए पहुंचे।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले दिन केंद्र पर कॉपियां देरी से पहुंची थीं। इस वजह से कम कॉपियां मूल्यांकित की जा सकीं। जल्द ही मूल्यांकन की गति बढ़ जाएगी।
Trending Videos