सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Parents furious over the chaos at Kadkad Model Composite School

Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल कंपोजिट विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के अभिभावक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Parents furious over the chaos at Kadkad Model Composite School
विज्ञापन
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल कंपोजिट विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में लंबे समय से आवश्यक सुविधाएं बंद पड़ी हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। अव्यवस्थाओं पर अभिभावक शिक्षकों पर ही भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्कूल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। स्कूल के शौचालय जर्जर हालत में हैं और पानी की टंकी भी टूटी हुई हैं। स्कूल परिसर में जगह-जगह मलबे और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी से ऐसा नहीं लगता कि यह स्कूल है। प्रदर्शन के दौरान गंगाराम राघव, अरुण तोमर, धर्मेंद्र पाल और यशु राघव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही शैक्षिक सत्र शुरू होगा, लेकिन स्कूल में अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। अभिभावकों ने कहा कि यदि सुविधाएं दुरुस्त नहीं की तो बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में दाखिला कराना पड़ेगा। कड़कड़ मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापिका उमरानी ने कहा कि स्कूल का एक सबमर्सिबल और हैंडपंप उपयोगी है, दूसरा सबमर्सिबल खराब है। आरओ के लिए निजी कंपनी से बात चल रही है, अगर पार्षद और नगर निगम और सहयोग मिले तो दूसरा सबमर्सिबल लगाने का काम भी जल्दी हो जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed