{"_id":"69b86cd07ab342c924014236","slug":"poverty-and-hooliganism-have-increased-in-bengal-under-mamata-didis-leadership-ramdas-athawale-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-16702-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता दीदी के नेतृत्व में बंगाल में बढ़ी कंगाली और गुंडागर्दी : रामदास आठवले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता दीदी के नेतृत्व में बंगाल में बढ़ी कंगाली और गुंडागर्दी : रामदास आठवले
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले सोमवार को इंदिरापुरम के कनावनी स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि बंगाल में ममता दीदी की सरकार ने कंगाली और गुुंडागर्दी को बढ़ाया है। वहां की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि न केवल बंगाल बल्कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में एनडीए बड़ी जीत दर्ज करेगी।
आठवले ने कहा कि बंगाल के साथ ही असम, पांडुचेरी और तमिलनाडू में सहयोगी संगठनों के साथ जीत हासिल होगी। केरलम में भी एनडीए की सरकार बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। एलपीजी सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर कहा कि भारत की जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ईरान-इस्रराइल और अमेरिका के युद्ध के चलते थोड़ी परेशानी है, लेकिन देश में किसी तरह की गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। इस पर उनकी वार्ता केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से हो चुकी है। कनावनी में भारी संख्या में अपने समर्थकों के बीच उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर गाजियाबाद के संजय सिन्हा को मनोनीत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार उनकी पार्टी की भी अहम भागीदारी रहेगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। गाजियाबाद यूपी का अहम जनपद है, यह दिल्ली से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां से भी अपनी पार्टी के लिए भाजपा से सीट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में कुछ सीटों की मांग आरपीआई भाजपा से करेगी। अगर सीटें नहीं मिलती है तो भी कुछ सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, लेकिन भाजपा का किसी तरह का विरोध नहीं करेंगे।
-- -- -
Trending Videos