फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pramila was strangled to death; case registered against her partner.

Ghaziabad News: प्रमिला की गला दबाकर की गई थी हत्या, साथी पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pramila was strangled to death; case registered against her partner.
लोनी। पूजा कॉलोनी में प्रमिला की हत्या गला दबाकर की गई थी, यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है और हत्या का आरोप भी उसके साथ रहने वाले पवन कुमार पर लगाया है। महिला के परिजन की ओर से ट्रोनिका सिटी थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि पूजा कॉलोनी में मूलरूप से बिहार मुज्जफरपुर भगवतीपुर, मुसहरी निवासी प्रमिला उर्फ सुशीला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला था। इस मामले में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो बिहार से लोनी पहुंचे। उन्होंने पवन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रमिला के चार बेटे कन्हाई, संतोष, मुकेश, रोहित और एक बेटी संजू देवी है। कन्हाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मां हमें छोड़कर मुज्जफरपुर के ही विंदु तिवारी के साथ रहने लग गई थी, इससे एक सात साल की लड़की विद्या है। कुछ समय बाद वह पवन निवासी दोस्तपुर थाना साहेबगंज जिला मुज्जफरपुर बिहार के साथ रहने लगी थीं। बाद में पवन, प्रमिला और उनकी बेटी विद्या को बिहार से ट्रोनिका सिटी ले आया। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां को समझाने पर वह नहीं मानी और सबसे संपर्क खत्म कर लिए। 27 जुलाई को रिश्तेदार प्रीति ने मां की हत्या की सूचना दी। इसके बाद वह बिहार से गाजियाबाद पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed