सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rohtak Gymkhana beat Telefunken Cricket Club by seven wickets

Ghaziabad News: रोहतक जिमखाना ने टेलीफुंकेन क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Gymkhana beat Telefunken Cricket Club by seven wickets
विज्ञापन
गाजियाबाद। 11वीं ऑल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर स्पोर्ट्स सन ट्रॉफी में रोहतक रोड जिमखाना ने टेलीफुंकेन क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया। रोहतक रोड जिमखाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टेलीफुंकेन क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। टेलीफुंकेन के सौरभ देसवाल ने सर्वाधिक 45 रन, नमित ने नाबाद 39 रन और भारत सिंधवानी ने 33 रन का योगदान दिया। जवाब में रोहतक रोड जिमखाना की टीम ने 25.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। रोहतक रोड जिमखाना के श्रेष्ठ यादव ने 57 गेंदों में 127 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा दक्ष ड्राल ने 41 रन, ध्रुव कौशिक ने 33 रन और नैतिक माथुर ने नाबाद 28 रन बनाए। टेलीफुंकेन की ओर से आयुष कुमार ने दो विकेट चटकाए। मैच जिताऊ पारी के लिए श्रेष्ठ यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed