सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Son-in-law accused of assault

Ghaziabad News: दामाद पर हमले का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law accused of assault
विज्ञापन
खानपुर। गांव पाली परतापुर में बेटी और दामाद के बीच कहासुनी में बीच-बचाव करने पर दामाद ने चाकू से हमला कर सास को घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसकी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सास को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मी देवी ने बताया कि बेटी खुशबू का बीबी नगर क्षेत्र के गांव खरकाली निवासी हिमांशु से शादी की थी। कुछ समय से दोनों विवाद चल रहा था। खुशबू मायके में रह रही थी। रविवार देर शाम हिमांशु अपने भाई राजकुमार, रवि व रितम के साथ उनके घर आया। बातचीत के दौरान उनकी बेटी के साथ झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया। दामाद ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। पेट पर चाकू लगने से वह घायल हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed