{"_id":"69d2c054352bb976b101f40d","slug":"strictness-on-recovery-of-maintenance-charges-from-consumers-energy-corporation-orders-investigation-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17469-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस चार्ज वसूली पर सख्ती, ऊर्जा निगम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस चार्ज वसूली पर सख्ती, ऊर्जा निगम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित सुपरटेक आइकॉन सोसायटी में बिजली उपभोक्ताओं से मेंटेनेंस (केम) चार्ज वसूली पर ऊर्जा निगम ने सख्ती अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सोसायटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अवैध वसूली पर तीन दिन में रिपोर्ट तलब करने को कहा है।
स्थानीय निवासियों ने विभाग से केम चार्ज को बिजली बिल के साथ लेने पर ऊर्जा निगम से पूर्व में शिकायत की थी। इस शिकायत का संज्ञान लेकर ही विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट भेजी है।
वहीं मेंटेनेंस चार्ट में भी बढ़ोतरी होने पर लोगों में पदाधिकारियों के खिलाफ नाराजगी है। इस नाराजगी को जाहिर करने के लिए लोगों ने सोसायटी जमा होकर आरडब्ल्यूए के खिलाफ प्रदर्शन किया।सोसायटी निवासी आशीष तोमर ने बताया कि सोसायटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मेंटेनेंस चार्ज को बिजली के बिल के साथ जोड़ दिया है।
जब कोई कई सालों से मेंटेनेंस चार्ज नहीं देता है तब भी उन्हें इससे पहले आरडब्ल्यूए दो तीन नोटिस भेजते हैं मेंटेनेंस चार्ज जमा करने कहा। इसके बाद मीटर पर डाला जाता है लेकिन इन्होंने ऐसा कोई नोटिस नहीं दिया।
लोगों के मेंटेनेंस चार्ज को बिना सूचना के बिजली मीटर से जोड़ दिया है। सोसायटी में 650 फ्लैट हैं सभी लोगों की अनुमित होनी जरूरी होती है लेकिन इन्होंने किसी की अनुमति नहीं ली है। सभी का चार्ज मीटर से जोड़ दिया है।
अब किसी को पता नहीं चल रहा है कि कितना मीटर का चार्ज है कितना मेंटेनेंस चार्ज हैं। वहीं बिना जानकारी के मेंटेनेंस चार्ज 1.65 से बढ़ाकर 2.25 रुपये कर दिया है। इस संबंध में हमने ऊर्जा निगम को शिकायत की है, जिसमें विभाग ने तीन दिन में ऑडिट रिपोर्ट मांगी है।
इसी संबंध में सोसायटी के लोगों ने रविवार को परिसर में प्रर्दशन किया। इस दौरान जयश्री सिंहा, संजीव तंशवाल, शंकर झा, सुमित त्यागी, आशुतोष, बसंत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि पिछले 18 वर्षों में महंगाई को देखते हुए और मेंटेनेंस के हिसाब से पहली बार 22 पैसे बढ़ाए गए हैं। यह भी जबकि सहमति से हुआ है।
Trending Videos