{"_id":"6a27267f68caf9459401bfbf","slug":"ten-people-including-a-retired-accountant-were-arrested-for-fraudulently-selling-land-worth-rs-100-crore-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-904404-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जीवाड़ा कर 100 करोड़ की जमीन बेचने का प्रयास, सेवानिवृत्त लेखपाल समेत 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जीवाड़ा कर 100 करोड़ की जमीन बेचने का प्रयास, सेवानिवृत्त लेखपाल समेत 10 गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए दस्तावेज तैयार करके दूसरे की सम्पत्ति को विक्रय करने वाले आ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। अर्थला स्थित देवीदयाल एल्मोनियम इंडस्ट्रीज प्राइवेट ग्रुप की करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की 32 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों से बेचने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। इस आरोप में पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के सेवानिवृत्त लेखपाल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। जमीन देवीदयाल एल्मोनियम इंडस्ट्रीज के मालिक की है, जिसे यशोदा अस्पताल समूह को बेचने का प्रयास किया जा रहा था।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित यह जमीन राजकुमार अग्रवाल की है। इस पर कभी पार्श्वनाथ प्रोजेक्ट प्रस्तावित था, जो वर्षों से बंद पड़ा है। नोएडा निवासी राजकुमार अग्रवाल ने गत दिनों साहिबाबाद थाने में शिकायत दी थी कि कुछ लोग उनकी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हापुड़ के अछैजा गांव में रहने वाला सुरेंद्र सिंह खुद को राजकुमार अग्रवाल बताकर ग्राहकों से संपर्क कर रहा था। उसने राजकुमार अग्रवाल के नाम से तैयार फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और जमीन के दस्तावेज दिखाकर करोड़ों रुपये में जमीन का सौदा भी तय कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को सुरेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी पहचान करीब 20 वर्ष से सेवानिवृत्त लेखपाल सतवीर सिंह से है। सतवीर ने उसकी मुलाकात इंदौर निवासी ब्रोकर शशि गुप्ता से कराई। इसके बाद सभी ने मिलकर अर्थला की खाली पड़ी जमीन को फर्जीवाड़े के जरिये बेचने की योजना बनाई।
योजना के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो बनाया गया, जिसमें वह स्वयं को राजकुमार अग्रवाल बताकर जमीन बेचने की बात करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पकड़ लिया गया।
-- --
ऐसे खुला मामला
डीसीपी के मुताबिक, अर्थला में राजकुमार अग्रवाल की जमीन से सटी करीब सात एकड़ भूमि यशोदा अस्पताल समूह की है। आरोपियों ने यशोदा अस्पताल के प्रबंधक राहुल सिहानी से जमीन का सौदा करते समय अस्पताल की भूमि को भी अपना बताया। इससे राहुल सिहानी को शक हुआ और उन्होंने राजकुमार अग्रवाल के बारे में जानकारी जुटाई। हकीकत सामने आने पर उन्होंने राजकुमार को सूचना दी, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। आरोपियों ने जमीन का सौदा करीब 50 करोड़ रुपये में किया था। इसके लिए उन्हें फर्जी खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।
-- --
12 वर्षों से चल रही थी तैयारी
डीसीपी ने बताया कि आरोपी करीब 12 वर्षों से इस जमीन को बेचने की योजना बना रहे थे। फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए आरोपियों ने मूल दस्तावेजों के गुम होने की झूठी रिपोर्ट फरवरी 2014 में इंदौर के तेजाजीनगर थाने और फिर सितंबर 2024 में क्राइम ब्रांच दिल्ली में दर्ज कराई थी। भूमि करीब 30 वर्षों से खाली पड़ी है। वर्ष 2024 में भी कुछ लोगों ने इस जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास किया था। उस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
-- --
पकड़े गए आरोपी
-सुरेंद्र सिंह (70) निवासी गांव अछैजा, पिलखुवा, हापुड़।
-सेवानिवृत्त लेखपाल सतवीर सिंह (60) निवासी ग्राम कचैडा वारसाबाद, बादलपुर, गौतमबुद्धनगर।
-अली जाफर (53) निवासी जीसी ग्रांड अपार्टमेंट वैभव खंड, इंदिरापुरम, गाजियाबाद।
-रमेश पुरोहित (68) निवासी सुथेरो की बाड़ी गुआड, बीकानेर, राजस्थान।
-वेंक्टे बालकृष्ण धाकपाडे (31) निवासी शिवाजी नगर, नांदेड, महाराष्ट्र।
-अरुण कुमार शिवालाल बाहेती (51) निवासी अपोजिट कस्तूरी हाईट पारसनगर, शिवाजी नगर, नांदेड, महाराष्ट्र।
-राजे खान (41) निवासी गंगाजली, थाना पूगल, बीकानेर, राजस्थान।
-जाकिर हुसैन (38) निवासी गंगाजली, थाना पूगल, बीकानेर, राजस्थान।
-सादिक (40) निवासी गंगाजली, थाना पूगल, बीकानेर, राजस्थान।
-हनुमान (41) निवासी मुरलीधर कॉलोनी, थाना नया शहर, बीकानेर, राजस्थान।

Trending Videos