सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thief caught running away after stealing welding machine

Ghaziabad News: वेल्डिंग मशीन चुराकर भाग रहे चोर को दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thief caught running away after stealing welding machine
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र की सर्वोत्तम सोसायटी से चोरी करके भाग रहे एक युवक को सोसायटी के सुरक्षा अधिकारी अतुल कुमार ने दबोच लिया। उसके पास से चोरी की गई वेल्डिंग मशीन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला तीन अप्रैल की शाम का है। पुलिस ने चार अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज मामले में अतुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक अंजान युवक सोसायटी के स्टोर रूम में घुसा और वहां रखी वेल्डिंग मशीन चुराकर भागने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने उसे देखकर पकड़ने का प्रयास किया। करीब आधा किमी तक दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुद को सोसायटी के ही पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी का रहने वाला अरवाज बताया। प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed