{"_id":"6aa385f53950f06fe50b9193","slug":"thieves-cut-the-lock-and-stole-a-bicycle-in-the-kaushambi-police-station-area-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: परीक्षा में पास होने की खुशी में दिलाई बेटे को दिलाई 16 हजार की साइकिल, ताला काटकर ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: परीक्षा में पास होने की खुशी में दिलाई बेटे को दिलाई 16 हजार की साइकिल, ताला काटकर ले गया चोर
Fri, 11 Sep 2026 10:20 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:20 AM IST
सार
बेटे के परीक्षा में पास होने पर उसे खुशी के तौर पर करीब 16 हजार रुपये की साइकिल दिलाई गई थी। साइकिल को सुरक्षित रखने के लिए ताला लगाया गया था, लेकिन चोरों ने ताला काटकर साइकिल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
चोरों ने ताला काटकर 16 हजार रुपये कीमत की साइकिल चोरी की
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से सटे कौशांबी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। वैशाली चौकी क्षेत्र में चोरों ने ताला काटकर 16 हजार रुपये कीमत की साइकिल चोरी कर ली। साइकिल परीक्षा में पास होने की खुशी में एक पिता ने अपने बेटे को उपहार में दिलाई थी।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, बेटे के परीक्षा में पास होने पर उसे खुशी के तौर पर करीब 16 हजार रुपये की साइकिल दिलाई गई थी। साइकिल को सुरक्षित रखने के लिए ताला लगाया गया था, लेकिन चोरों ने ताला काटकर साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर साइकिल बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन