सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Those who fired at Ram devotees are taking Ram's name: Keshav Prasad

राम भक्तों पर गोली चलाने वाले ले रहे राम का नाम : केशव प्रसाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Those who fired at Ram devotees are taking Ram's name: Keshav Prasad
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक समय राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अब राम की शरण में जा रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों को जनता स्वीकार नहीं करेगी। यह बात गाजियाबाद में रविवार को महर्षि कश्यप की जयंती पर हुए महाकुंभ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जनता ने जिस प्रकार से पार्टी का साथ दिया, 2027 में भी उसका साथ देगी और सपा सैफई पहुंचेगी।
Trending Videos

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में पिछड़ों और दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ। बाबा साहेब का अपमान करने वाले अब संविधान को बचाने की बात करते हैं। सपा सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। भाजपा सरकार में दंगों को रोका गया, जिससे प्रदेश दंगा मुक्त बना। इससे लोगों का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंच पर मौजूद प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने मांग को आगे रखकर उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पूर्व की सरकार में कश्यप जयंती का कार्यक्रम एक छोटी धर्मशाला में होता था, जबकि वर्तमान में मिले विश्वास से समाज इतना बड़ा मंच तैयार कर सका। कार्यक्रम में पूर्वांचल, बुंदेलखंड, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कश्यप और निषाद समाज के लोग पहुंचे थे।
सबको पता है जनता का रुख : उपमुख्यमंत्री ने हाल में दादरी में हुई अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर कहा कि उसमें महाकुंभ से आधे लोग भी नहीं पहुंचे। इससे पता चलता है कि जनता का क्या रुख है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी लोगों के लिए समान रूप से कार्य किया है, इसलिए आम लोगों को सरकार पर विश्वास है। अप्रैल में बंगाल में होने वाले चुनाव में भी उन्होंने पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।
लोकसभा चुनाव में लोगों को किया गुमराह
उपमुख्यमंत्री के भाषण में वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश के नतीजों को लेकर टीस भी दिखी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने बीजेपी के 400 सीटें मिलने पर संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया। इससे उनकी कुछ सीटें और वोट बढ़ गए। इस बार जनता यह गलती नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि निषाद और कश्यप समेत अन्य समाज को एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है।
दिव्यांगजनों को दिए उपकरण : कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने 80 को ट्राईसाइकिल, 40 को व्हीलचेयर, 74 को कान की मशीन और 40 को सेंसर स्टिक समेत 319 दिव्यांगजनों को अलग-अलग उपकरण दिए। पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि दिव्यांगजनों को उपमुख्यमंत्री से सम्मान मिलने और उनकी बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी के अवलोकन से सभी का हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed