{"_id":"69d175a046e82dd09f0c6a5c","slug":"today-the-route-has-been-diverted-due-to-public-meeting-on-gt-road-and-procession-in-loni-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-856764-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज जीटी रोड पर जनसभा, लोनी में शोभायात्रा के चलते रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज जीटी रोड पर जनसभा, लोनी में शोभायात्रा के चलते रूट डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में रविवार को भगवान महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज गूह के जन्मोत्सव महाकुंभ और जनसभा के चलते यातायात प्लान बदला गया है। इस कारण जीटी रोड पर रूट डायवर्ट रहेगा। इसी दौरान लोनी में हनुमान शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए भी रूट डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि रामलीला मैदान में आयोजन के चलते चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हापुड़ तिराहा से चौधरी मोड़ की ओर भी सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा।
इन वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। चौधरी मोड़ से आने वाले वाहन आंबेडकर रोड, पुराना बस अड्डा और हापुड़ तिराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। हापुड़ तिराहा से आने वाले वाहन पुराना बस अड्डा, आंबेडकर रोड और चौधरी मोड़ होते हुए जाएंगे।
Trending Videos