फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused subjected girl to brutality for three hours at mall under construction in Ghaziabad

पापी पड़ोसी: मॉल में तीन घंटे बच्ची से बर्बरता, बेसमेंट में फेंका शव; फोन पर बिजी रहा गार्ड, दर्दनाक कहानी

Sat, 11 Jul 2026 10:29 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 10:29 PM IST
सार

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद में मासूम बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। निर्माणाधीन मॉल में दो आरोपियों ने बच्ची के साथ तीन घंटे तक बर्बरता की। इतना ही नहीं राज खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Two accused subjected girl to brutality for three hours at mall under construction in Ghaziabad
मॉल के बेसमेंट के तीसरे तल पर मिला बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार एकड़ में फैले निर्माणाधीन मॉल के गेट और बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरों ने खौफनाक वारदात की पूरी कहानी सामने ला दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शुक्रवार रात करीब 7:40 बजे दोनों आरोपी बच्ची को लेकर मॉल परिसर में दाखिल हुए थे।

विज्ञापन

सीसीटीवी में आरोपी बाहर निकलते दिखे
इसके करीब सवा तीन घंटे बाद रात 11 बजे एक आरोपी बाहर निकलता दिखाई दिया। कुछ देर बाद अन्य आरोपी भी दूसरे रास्तों से निकल गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक बच्ची के साथ बर्बरता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में मिले हैवानियत के सबूत
फॉरेंसिक टीम की जांच में निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में कई जगह खून के निशान मिले हैं। कमरे के फर्श पर बिखरी रेत में मिले खून के धब्बे वारदात की भयावहता बयां कर रहे थे। मौके से बच्ची की खून से सनी स्कर्ट, चप्पल, चिप्स का खाली पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई है।

विज्ञापन

आरोपी कर रहे थे कड़ी निगरानी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर शराब का पव्वा और बीड़ी के जले हुए टुकड़े भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ वारदात के वक्त आरोपी निगरानी भी कर रहे थे।

राज खुलने के डर से की हत्या
बच्ची की मां ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी उनकी झुग्गी से करीब 60-70 मीटर दूर रहते हैं और उनके साथ ही मजदूरी करते हैं। बच्ची दोनों आरोपियों को अच्छी तरह पहचानती थी। मां का आरोप है कि अपनी करतूत सामने आने के डर से आरोपियों ने बेटी की हत्या कर दी। शव को जिस स्थान से फेंका गया, वहां भी खून के निशान मिले हैं। बच्ची का शव लिफ्ट एरिया में फैली बिजली की वायरिंग तोड़ता हुआ बेसमेंट में जाकर गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed