दो कांवड़ियों की मौत: जनवरी में होनी थी शादी, दोस्त कर रहा था अग्निवीर की तैयारी; एक हादसे ने उजाड़े दो परिवार
परिजनों ने शिवभक्तों के दल को ढोल की थाप पर रवाना किया था। हरिद्वार दर्शन करने के बाद सभी ने शनिवार सुबह हर की पौड़ी से कांवड़ उठाई। बताया कि वह सभी शनिवार दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार से बाहर बहादराबाद स्थित गांव बड़ेडी राजपूतान में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे आराम करने लगे। इसी दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर का लोहे का भारी भरकम गार्डर कांवड़ियों पर गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर के भोजपुर स्थित गांव शकूरपुर और मुरादनगर के गांव जलालाबाद निवासी कांवड़िये की हरिद्वार स्थित बहादराबाद में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का गार्डर गिरने से मौत हो गई। कांवड़ियों की मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
कृष्ण और तनुज की थी गहरी दोस्ती
भोजपुर के गांव शकूरपुर निवासी मटरु कश्यप का 22 वर्षीय पुत्र कृष्ण कश्यप आईटीआई करने के बाद एक बिजली वर्कशॉप पर इंटर्नशिप कर रहा था। परिजनों ने बताया कि कृष्ण की मुरादनगर के गांव जलालाबाद निवासी 21 वर्षीय तनुज से गहरी दोस्ती थी। कृष्ण बीती 28 जुलाई को दोस्त तनुज और अपने गांव शकूरपुर निवासी अमन और चमन व पड़ोसी गांव बखरवा निवासी प्रशांत आदि के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था।
पुल के नीचे आराम कर रहे थे कांवड़िये
परिजनों ने शिवभक्तों के दल को ढोल की थाप पर रवाना किया था। हरिद्वार दर्शन करने के बाद सभी ने शनिवार सुबह हर की पौड़ी से कांवड़ उठाई। बताया कि वह सभी शनिवार दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार से बाहर बहादराबाद स्थित गांव बड़ेडी राजपूतान में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे आराम करने लगे। इसी दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर का लोहे का भारी भरकम गार्डर कांवड़ियों पर गिर गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। गार्डर की चपेट में आकर कृष्ण कश्यप निवासी शकूरपुर व तनुज कुमार निवासी गांव जलालाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया।
कृष्ण की जनवरी में होनी थी शादी
मोदीनगर के भोजपुर स्थित गांव शकूरपुर निवासी कृष्ण और मुरादनगर के गांव जलालाबाद निवासी तनुज गहरे दोस्त थे। बताया कि दोनों लगभग पांच साल से एक साथ कांवड़ ला रहे थे। कृष्ण आईटीआई करने के बाद बिजली की एक वर्कशॉप पर इंटर्नशिप कर रहा था। पिता मटरू ने बताया कि कृष्ण का रिश्ता पक्का हो गया था और जनवरी में उसकी शादी होनी थी। मगर मौत से शादी से पहले कृष्ण पर झपटा मारा और परिवार की खुशिंयां छीन ली। घटना से गांव में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
तनुज कर रहा था अग्निवीर की तैयारी
वहीं गांव जलालाबाद निवासी तनुज इंटरमीडिएट करने के बाद अग्निवीर और अन्य सैन्य बलों की तैयारी कर रहा था। तनुज की मौत की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता महेश ,मां सीमा व छोटा भाई सागर का रो रोकर बुरा हाल है। कृष्ण और तनुज में गहरी दोस्ती थी। तनुज की ननिहाल शकूरपुर के समीपवर्ती गांव बखरवा में है। तनुज का ननिहाल में बहुत आना जाना था। तनुज और कृष्ण की दोस्ती यहीं से शुरू हुई थी। अब दोनों की हादसे में एक साथ मौत हो गई।