{"_id":"69b86d8d632b09203c026d8c","slug":"uncontrolled-trucks-collided-at-an-underpass-killing-two-people-including-the-driver-and-injuring-three-others-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-16695-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेलगाम ट्रक अंडरपास में भिड़े, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेलगाम ट्रक अंडरपास में भिड़े, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव कट अडर-पास पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इस भीषण हादसे में चालक और एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि करीब 15 से 20 निमट तक ट्रक में आगे बैठे लोग फंसे रहे और काफी मशक्कत के बाद उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे के दौरान ट्रकों ने पुलिस बूथ में रेलिंग तोड़ते हुए घुस गए। गनीमत रही कि उस समय कोई पुलिसकर्मी बूथ पर तैनात नहीं था। घटना के बाद करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
मूलरूप से गंगवाली बुलंदशहर निवासी लोकेश (38) परिवार के साथ भोपुरा में रहते थे। परिवार में पत्नी शशि, बेटे आर्यन, दीपांशु और देव हैं। लोकेश सीमेंट के कट्टे की लोडिंग अनलोडिंग करके परिवार का लालन-पालन कर रहे थे। उनके भाई रतन लाल ने बताया कि लोकेश रविवार रात सीमेंट से भरे ट्रक से कट्टे लेकर लोनी की ओर जा रहे थे। ट्रक में लोकेश, उनके चालक और दो साथी मौजूद थे। तड़के करीब चार बजे लोनी जाते समय जब ट्रक गढ़ी कटैया कट अंडरपास पर पहुंचा तो खजूरी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ईंट से भरे ट्रक से भरा ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रक आमने-सामने से टकराए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद जिस ट्रक में लोकेश और अन्य श्रमिक फंस गए। जबकि ट्रक का चालक मौके से भाग गया।
उधर, ईंट से भरा दूसरा ट्रक लोनी के पाबी सादिकपुर निवासी जावेद (25) चला रहे थे। उनके ट्रक में आसिफ (27) और हुसैन (28) भी सवार थे। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहगीरों ने ट्रक में फंसे जावेद, आसिफ, हुसैन और सोनू को गंभीर हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर लोकेश और जावेद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हालत गंभीर होने पर सोनू, आसिफ और हुसैन को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान दोनों ट्रक वाहन चेकिंग के लिए बने पुलिस बूथ के बाहर लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए बूथ में घुस गए। बूथ के पास कट्टे गिरने से चारों तरफ सीमेंट ही सीमेंट हो गया। पुलिस बूथ भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वहां पर उस समय न तो कोई पुलिसकर्मी था और न ही अन्य वाहन था। इससे बड़ी घटना टल गई। करीब आधा घंटे तक जाम की समस्या बनी रही। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रक को सड़क किनारे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
-- --
दोनों ट्रक के थे तेज इसलिए हुई दुर्घटना
ईंट का ट्रक खजूरी से लोनी की ओर जा रहा था और सीमेंट से भरा ट्रक लोनी से खजूरी की ओर जा रहा था। दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार से अंडरपास पर टकरा गए। अगर रफ्तार धीमी होती तो शायद दोनों लोग की जान बच सकती थी।
-- --
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में लोकेश के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी है। घायलों का इलाज चल रहा है। सीमेंट ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। दोनों ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास के कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
-- --
Trending Videos