{"_id":"6a5b931f7879aca9ef0c0bd8","slug":"water-moved-towards-residential-area-in-ghaziabad-after-hindon-river-embankment-breached-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन नदी का बांध टूटा: आवासीय इलाके की ओर बढ़ा पानी, करहेड़ा में बढ़ा खतरा; मरम्मत में जुटा सिंचाई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन नदी का बांध टूटा: आवासीय इलाके की ओर बढ़ा पानी, करहेड़ा में बढ़ा खतरा; मरम्मत में जुटा सिंचाई विभाग
Sat, 18 Jul 2026 08:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में हिंडन नदी पर जलकुंभी हटाने के दौरान कच्चा बांध टूट गया, जिससे पानी तेजी से आवासीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा। प्रशासन ने मिट्टी डालकर बहाव रोकने की कोशिश की, लेकिन करहेड़ा और आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
हिंडन नदी पर नूरनगर सिंहानी की तरफ बांध टूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में हिंडन नदी पर जलकुंभी की सफाई के दौरान शाम को नूर नगर सिंहानी की तरफ बना बांध टूट गया। बांध टूटते ही पानी आवासीय इलाके की ओर तेजी से प्रवेश करने लगा। मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने टूटे बांध को दोबारा ठीक करने का प्रयास किया और वहां मिट्टी डलवाई, बावजूद इसके पानी का बहाव करहेड़ा गांव की तरफ बना हुआ है।
विज्ञापन
हिंडन नदी में गत एक सप्ताह से पानी का स्तर बढ़ रहा है। तीन दिन पहले ही सिटी फॉरेस्ट में पानी भरने लगा था। शनिवार की सुबह से ही सिटी फॉरेस्ट में पानी का स्तर बढ़ने लगा और करहेड़ा के शिवम एंक्लेव की ओर पानी प्रवेश करने लगा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर दोपहर करीब दो बजे केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी और जीडीए वीसी को इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत कार्य कराने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
समय रहते नदी की सफाई न करने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की फटकार भी लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू किए जाएं। दिन से ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी जलकुंभी निकालने का काम कर रहे थे। पूर्व पार्षद विजेंद्र चौहान ने बताया कि जलकुंभी निकालने के दौरान ही नूरनगर सिंहानी की ओर बना हुआ कच्चा बांध ढह गया जिससे पानी आवासीय इलाके की तरफ प्रवेश करने लगा। तत्काल वहां मिट्टी रखवाकर पानी रोकने का प्रयास किया गया बावजूद इसके पानी करहेड़ा स्थित श्मशान घाट की ओर पहुंचने लगा है। देर शाम तक शिवम एंक्लेव और नूर नगर श्मशान घाट की तरफ पानी के धीरे-धीरे बढ़ने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन