सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When the stove went cold, the laborers picked up their bags and started walking towards the village.

Ghaziabad News: चूल्हा ठंडा पड़ा तो झोला उठा कर गांव कूच करने लगे मजदूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
When the stove went cold, the laborers picked up their bags and started walking towards the village.
विज्ञापन
साहिबाबाद। ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध की आंच यहां उद्योगों पर भी पड़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र में कच्चे माल का संकट तो खड़ा हुआ ही, गैस की किल्लत के चलते मजदूर अपने गांवों के लिए कूच करने लगे हैं। उद्यमियों का कहना है कि प्रत्येक फैक्टरी में करीब 20 से 25 फीसदी कामगार कम हो गए हैं। इसकी वजह से उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
Trending Videos

साहिबाबाद साइट-4 की दो हजार फैक्टरियों में करीब 50 हजार से अधिक मजदूर कार्यरत हैं। गैस न मिलने की वजह से कामगारों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। उन्हें खाना बनाने की दिक्कत होने लगी, इस वजह से वे एक-एक करके अपने गांव लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो गत बीस दिनों में करीब सात हजार से अधिक मजदूर पलायन कर चुके हैं। इसकी वजह से उत्पादन में करीब 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उद्यमियों का कहना है कि कोरोना काल के बाद यह दूसरा मौका है जब मजदूरों का पलायन हो रहा है। जल्द ही सब ठीक नहीं हुआ तो समस्या और गहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed