सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife and Friend Shot Dead in Ghaziabad Over Illicit Relationship

दोस्त निकला दगाबाज: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के सिर में मारी गोली, फहीम था कुंवारा; शबनम सात बच्चों की मां

माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

राशिद ने फहीम को घर बुलाया था और एक कमरे में बात करने लगा। उसी कमरे में पत्नी शबनम को भी रोक लिया। सभी बच्चों को बाहर भेज दिया। घटना के दौरान राशिद का बड़ा बेटा रिहान अपनी पत्नी के साथ अशोक विहार स्थित ससुराल गया था। तीनों कमरे में बात कर रहे थे और उसी दौरान राशिद व फहीम के बीच विवाद हुआ। राशिद ने तमंचे से फहीम और शबनम के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। 

Wife and Friend Shot Dead in Ghaziabad Over Illicit Relationship
husband killed wife - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र की बुध बाजार कॉलोनी में सोमवार रात 12:30 बजे अवैध संबंधों के संदेह में राशिद ने अपने दोस्त खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी फहीम (32) और अपने सात बच्चों की पत्नी शबनम (36) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय राशिद ने दोस्त फहीम को भी अपने घर पर ही बुलाया था। पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर राशिद का फहीम से विवाद हो गया। राशिद ने तमंचा निकालकर पहले दोस्त और फिर पत्नी के सिर में गोली मारकर भाग गया। घटना की सूचना राशिद के ही बच्चों ने ही पुलिस को दी। थाना प्रभारी से लेकर डीसीपी ग्रामीण सभी अफसर मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, फहीम के पिता नईम ने टॉनिका सिटी थाने में राशिद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos

शादी करना चाहते थे शबनम और फहीम
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि रात करीब 12: 40 पर पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी हुई कि बुध बाजार कॉलोनी में झगड़े के दौरान महिला समेत दो लोगों को गोली लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरी घटना की जानकारी हुई। पूछताछ में पता चला कि राशिद की करीब 20 साल से फहीम से दोस्ती थी। फहीम अविवाहित था। दोनों एक साथ बांस बल्ली का कारोबार करते थे। दोस्ती के कारण एक दूसरे के घर आना जाना था। फहीम और राशिद की पत्नी शबनम के आपस में संबंध बन गए थे और वह दोनों शादी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी राशिद के बच्चों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान दी। इसी बात की जानकारी राशिद को भी थी और इस बात से वह अपने दोस्त से खफा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फहीम और शबनम के सिर में मारी गोली
सोमवार रात को राशिद ने फहीम को घर बुलाया था और एक कमरे में बात करने लगा। उसी कमरे में पत्नी शबनम को भी रोक लिया। सभी बच्चों को बाहर भेज दिया। घटना के दौरान राशिद का बड़ा बेटा रिहान अपनी पत्नी के साथ अशोक विहार स्थित ससुराल गया था। तीनों कमरे में बात कर रहे थे और उसी दौरान राशिद व फहीम के बीच विवाद हुआ। राशिद ने तमंचे से फहीम और शबनम के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। बच्चों ने पहले अपने बड़े भाई रिहान को घटना की जानकारी दी। रिहान ने पुलिस को दोहरे हत्याकांड की सूचना दी। डीसीपी ने बताया कि बच्चों ने शबनम और फहीम के बीच संबंधों की बात बताई है और उसी कारण हत्या भी की गई है। हत्यारोपी राशिद की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्र कराए हैं।

पुलिस अंकल... पापा ने मम्मी और अंकल को गोली मार दी
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घटना के दौरान एक बच्चा दूसरे कमरे में था। फहीम की हत्या के बाद शबनम ने शोर मचाया तो बच्चा भी कमरे आ गया। बच्चे के आने से पहले ही राशिद ने शबनम को गोली मार दी। इस घटना को वहां मौजूद बच्चे ने देख लिया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि अंकल...पापा ने मम्मी और अंकल को गोली मारी और भाग गए।

हत्या की पहले से थी साजिश
राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और दोस्त फहीम की हत्या की पहले से साजिश बनाई थी। चूंकि कमरे में बात करने के लिए दोनों को एक साथ रोका गया था। बच्चों को बाहर भेजा था। साथ ही बड़ा बेटा और बहू दोनों घर से बाहर गए हुए है। ऐसे में हत्या को अंजाम देना उसके लिए मुफीद था। पुलिस अभी यह नहीं बता पा रही है कि हत्या के लिए एक ही तमंचा प्रयोग किया था या दो तमंचे लेकर आया था।

फहीम रह चुका है जिला बदर
फहीम अविवाहित और नशे का आदी था। वह अवैध असलहे के आरोप में जेल जा चुका था। जबकि 2024 में ट्रॉनिका सिटी थाने से जिलाबदर भी रहा था। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि फहीम का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं, राशिद भी लोनी थाने से चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

बड़े बेटे की छह माह पूर्व शादी की थी
राशिद और शबनम के सात बच्चे हैं। इनमें रिहान, जीशान, अयान, आरान, आयसा, सिफा और डेढ़ साल की बेटी है। शबनम सहारनपुर की रहने वाली थी। उनके सबसे बड़े बेटे रिहान की करीब छह माह पूर्व ही शादी हुई थी।
 

घटना से पहले पड़ोस में चले गए थे बच्चे
पड़ोस में रहने वाले सतपाल ने बताया कि रात करीब 11 बजे शबनम के चार बच्चे उनके घर आए थे। बच्चों ने बताया कि घर पर माता-पिता नहीं है। उनके अकेले डर लग रहा है। सतपाल के परिवार वालों ने उन्हें घर में बैठाया, लेकिन कुछ देर बाद वे अपने घर चले गए। आधीरात के बाद पुलिस ने जब सायरन बजाया तो घटना का पता चला।

फहीम से शादी करना चाहती थीं शबनम
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जानकारी हुई है कि शबनम और फहीम के संबंध बनने के बाद वह अपने पति राशिद से खफा रहने लगी थी। लेकिन राशिद इस बात से दुखी था कि बेटे की शादी होने के बावजूद वह शादी करना चाहती थी। इसके अलावा शबनम मकान को बेचने की भी बात कर रही थी। इसके बाद राशिद को डर था कि उनके बच्चे सड़क पर आ जाएंगे।

हाथ तोड़ने पर मां ने कर दिया था बेटे-बहू को बेदखल
आजाद एन्क्लेव कॉलोनी निवासी राशिद की मां अमीरजहां ने बताया कि करीब एक साल पहले अपने बेटों को अलग-अलग घर दे दिए थे। राशिद को अशोक विहार कॉलोनी का घर दिया था। कुछ समय बाद ही राशिद और शबनम ने उनके साथ हाथापाई की थी। इस धक्का-मुक्की में वह गिर गई थी और हाथ टूट गया था। इसके बाद राशिद और शबनम को बेदखल कर दिया था। राशिद ने अशोक विहार कॉलोनी में अपने मकान को बेच कर बुद्ध बाजार में नया मकान खरीद लिया था।

फहीम और राशिद का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि फहीम पर पांच अलग-अलग धारा में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर ट्रॉनिका सिटी थाना में 2018 में धारा 307, 2016 में 379,411,427 धारा, 2016 में आर्म्स एक्ट, 2022 में 379,411 धारा में, 2023 में ट्रॉनिका सिटी थाने में आर्म्स एक्ट की धारा में दर्ज है। वहीं राशिद पर ट्रॉनिका सिटी थाने में 380, 457 और 511 धारा में रिपोर्ट दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed