{"_id":"69c3e5438ddcd07d5309bdf3","slug":"muradnagar-police-safely-rescued-two-year-old-payal-who-was-abducted-15-days-ago-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर हसीना का खुला राज: गाजियाबाद में कोल्ड ड्रिंक देकर मासूम का अपहरण, मेरठ में बच्ची संग भीख भी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर हसीना का खुला राज: गाजियाबाद में कोल्ड ड्रिंक देकर मासूम का अपहरण, मेरठ में बच्ची संग भीख भी मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादनगर पुलिस ने 15 दिन पहले अगवा की गई दो वर्षीय पायल को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी महिला हसीना उर्फ बुचनिया को गिरफ्तार किया गया। हसीना ने बच्ची को कोल्ड ड्रिंक देकर बहलाकर अगवा किया था।
आरोपी महिला हसीना गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस ने पंद्रह दिन पूर्व दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क परिसर से अगवा की गई दो वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने भीख मांगने के लिए बच्ची को अगवा किया था। महिला बच्ची को लखनऊ लेकर भागने की फिराक में थी। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी नजर आयी।
Trending Videos
एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि बस स्टैंड के पीछे झुग्गी में रहने वाली ज्योति भीख मांगकर परिवार का लालन पालन करती है। 10 मार्च को ज्योति अपनी 8 साल की बेटी नंदनी व दो साल पायल के साथ बस स्टैंड के पास भीख मांग रही थी। ज्योति ने अपनी दोनों बेटी को दिल्ली मेरठ मार्ग पर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बैठा दी और खुद भीख मांगने के लिए निकल गई। कुछ समय बाद ज्योति वापस आई तो उनकी बेटी पायल गायब थी। काफी तलाश वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर पर 18 मार्च को अज्ञात के खिलाफ अगवा की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची के तलाश शुरू की। पुलिस की तीन टीम मेरठ, दिल्ली, नोएडा सहित अन्य शहरों में बच्ची की तलाश शुरू की। एसीपी ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि एक महिला बच्ची को लेकर मुरादनगर रेलवे स्टेशन की और जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को बच्ची सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम हसीना उर्फ बुचनिया निवासी जगतपुरी कॉलोनी मोदीनगर बताया। पुलिस पूछताछ में हसीना ने बताया कि पति की मौत के बाद वह कूड़ा बीनने का काम करती है।
मेरे दो बच्चे मेरी बहन के साथ मोदीनगर में ही रहते है। मैं कूड़ा बीनने का काम करती हूँ और ईघर ऊधर रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रही हूँ। इस बच्ची को मैने उस दिन उसकी बहन के साथ खेलते हुए देखा था, मेरे मन में लालच आ गया, फिर मैंने इस बच्ची को कोल्ड्रिंक देकर बहलाकर अंबेडकर पार्क मुरादनगर से अपने साथ ले गयी थी। बस में बैठकर पहले मेरठ गयी, मेरठ में इस बच्ची के साथ मैने भीक माँगने का काम किया। आज मैं पुलिस से छिपते छिपाते लखनऊ जा रही थी।