सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Selling Goods Using a Logo Resembling That of a Cooler Company; Factory Sealed

Ghaziabad News: कूलर कंपनी से मिलता जुलता लोगो लगाकर बेच रहे थे सामान, फैक्टरी सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Selling Goods Using a Logo Resembling That of a Cooler Company; Factory Sealed
समरकूल ब्रांड के मिलते जुलते लोगो की कूलर फेक्ट्री को सील करती टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गाजियाबाद। कूलर निर्माता कंपनी समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के ब्रांड से मिलते जुलते लोगो की नकल कर कूलर और अन्य सामान बनाने और बेचने वाली दो फैक्टरियों को कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने सील कर दिया है। शिकायत समरकूल प्रबंधन की ओर से की गई थी। फैक्टरियों पर टीम ने छापा मारकर कर माल को बरामद किया है।
Trending Videos

समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन टीम ने दोनों फैक्टरियों में छापा मारा और उनकी कंपनी के नाम पर बनाए जाने वाले उपकरण मिले। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों फैक्टरी को सील कर दिया है। मौके पर नकली लोगो लगे सामान भी बरामद किए गए हैं। फैक्टरी संचालकों पर ट्रेडमार्क और काॅपीराइट के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed