सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two members of a gang stealing materials from power lines and transformers arrested.

Ghaziabad News: विद्युत तार और ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two members of a gang stealing materials from power lines and transformers arrested.
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किए ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले आरोपी। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने विद्युत तार और ट्यूबवैलों के ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चोरी का सामान और कार बरामद की है। पुलिस आरोपियों के फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
Trending Videos

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि निवाड़ी पुलिस को सूचना मिली कि विद्युत तार और ट्यूबवैलों के ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। जानकारी के बाद निवाड़ी थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मिलकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा कर संदिग्धों को पकड़ लिया। जांच में दोनों संदिग्ध विद्युत तार और ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम फिरोज व जान मोहम्मद निवासी कस्बा सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ बताया। बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने साथी शाहरुख के साथ विद्युत तार और ट्यूबवैलों के ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करते थे। पकड़े आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दिन के समय जंगल की रेकी करने के बाद रात चोरी की घटनाओं और अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कार और चोरी करने के औजार व चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों पर 17 से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस फरार शाहरूख को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed