सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Harish Rana's ashes immersed in Haridwar; family to observe the 13th-day rituals in his ancestral village.

Ghaziabad News: हरीश राणा की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव में करेगा परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Harish Rana's ashes immersed in Haridwar; family to observe the 13th-day rituals in his ancestral village.
दिल्ली के ग्रीन पार्क से हरीश राणा की अस्थियां चुनते परिजन, पिता अशोक राणा और भाई आशीष राणा। स्
विज्ञापन
गाजियाबाद। इच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां बृहस्पतिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा परिवार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गया। वहां तेरहवीं सहित अन्य सभी कर्मकांड संपन्न किए जाएंगे।
Trending Videos

राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसायटी निवासी एनपी शर्मा ने बताया कि इससे पहले बुधवार देर शाम सोसायटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गहरे शोक में डूबे परिवार को काफी मनाने के बाद इसमें शामिल कराया जा सका। पिता अशोक राणा भी कई बार आग्रह के बाद सभा में पहुंचे। गमगीन माहौल में उपस्थित लोगों ने हरीश को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी और परिवार के साहस को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनपी शर्मा ने बताया कि अस्थियां चुनने के बाद परिवार हरिद्वार गया और वहीं विसर्जन किया। अब सभी लोग गांव में तेरहवीं संस्कार के बाद ही वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद कठिन समय है।

वहीं, सोसायटी में रहने वाले वीएन शर्मा ने इस बात पर हैरानी जताई कि न तो अंतिम संस्कार के समय और न ही उसके बाद अब तक कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी परिवार से मिलने पहुंचा।

पिता ने जताया आभार

राज एंपायर सोसायटी निवासी अनिल राज ने बताया कि बुधवार को मुलाकात के दौरान अशोक राणा ने मुख्यमंत्री, सभी जजों और इलाज में शामिल चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कठिन समय में साथ देने वालों का धन्यवाद किया। अनिल राज के अनुसार, परिवार के गांव रवाना होने के कारण सोसायटीवासियों ने बुधवार शाम को ही संक्षिप्त श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed