{"_id":"69c592a1282f4605e204ffd0","slug":"young-woman-from-kanpur-jumps-into-hindon-river-from-barrage-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1035-850670-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कानपुर की युवती ने बैराज से हिंडन नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कानपुर की युवती ने बैराज से हिंडन नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम (गाजियाबाद)। थानाक्षेत्र स्थित बैराज से हिंडन नदी में बृहस्पतिवार शाम करीब 3ः30 बजे कानपुर की एक युवती ने छलांग लगा दी। राहगीरों ने समय रहते डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों की मदद से युवती को बाहर निकालकर कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हिंडन नदी से बाहर निकालने के बाद युवती ने केवल इतना बताया कि उसका नाम निम्मी उर्फ आरती (21) है और कानपुर की रहने वाली है। बृहस्पतिवार को ही घर से नाराज होकर निकली थी और यहां पहुंची। इसके बाद वह बेहोश हो गई। एसीपी ने बताया कि युवती ने पूरा पता नहीं बताया और न ही परिजनों का कोई मोबाइल नंबर मिल सका। संदेह है कि युवती का परिजन से विवाद हुआ था और वह नाराज होकर घर से निकली थीं। अब कानपुर पुलिस से संपर्क साधकर उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन से संपर्क होने के बाद ही हादसे के बारे में पता चल सकेगा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
Trending Videos