{"_id":"6a5341c9b16a576379088438","slug":"young-man-dies-after-falling-from-9th-floor-while-partying-at-a-friend-s-flat-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: एंथोनी और मैथ्यू ने पी शराब, दोस्त के फ्लैट में पार्टी कर रहे युवक की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: एंथोनी और मैथ्यू ने पी शराब, दोस्त के फ्लैट में पार्टी कर रहे युवक की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत
Sun, 12 Jul 2026 12:57 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:57 PM IST
सार
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान एंथोनी एक्रोसिया उर्फ मिकी (28) निवासी चिरंजीव विहार गोविंदपुरम गाज़ियाबाद मूल निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Ghaziabad News
- फोटो : अमर उजाला/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी के एफ टॉवर की 9वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक शनिवार की रात अपने दोस्त के फ्लैट पर आया था, सुबह युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान एंथोनी एक्रोसिया उर्फ मिकी (28) निवासी चिरंजीव विहार गोविंदपुरम गाज़ियाबाद मूल निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है। एंथोनी शनिवार की देर शाम अपने दोस्त जीजो मैथ्यू निवासी फ्लैट 9वें फ्लोर अजनारा इंटीग्रिटी राजनगर एक्सटेंशन मूल निवासी व्यक्तोपूजा छितर केरल के फ्लैट पर आया था। दोनों दोस्तों ने मिलकर शराब पी। आशंका जताई जा रही है कि नशा अधिक होने पर एंथोनी बालकनी से नीचे गिर गए। सोसायटी के लोगों को घटना की सुबह जानकारी हुई।
विज्ञापन