{"_id":"6a52fe4beae50e096009d43b","slug":"seven-year-old-girl-kidnapped-harassment-and-murdered-in-ghaziabad-after-her-body-thrown-from-the-third-floor-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिर की 17, बाएं पैर की दो हड्डियां टूटीं; मासूम की दरिंदगी के बाद कत्ल और तीसरी मंजिल से फेंकने की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिर की 17, बाएं पैर की दो हड्डियां टूटीं; मासूम की दरिंदगी के बाद कत्ल और तीसरी मंजिल से फेंकने की कहानी
Sun, 12 Jul 2026 08:28 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:28 AM IST
सार
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सात वर्षीय बच्ची की सामूहिक दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। आरोपी मासूम बच्ची को चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर एक निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। आइए जानते हैं पूरी कहानी
विज्ञापन
Ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के नंदग्राम में सात वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्त्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दो आरोपी मासूम की चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर दुष्कर्म किया, फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। बच्ची का लहूलुहान शव मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों में एक बिहार के अररिया का शहाबुद्दीन है, जबकि दूसरा नाबालिग है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल ने बताया, बिहार के नालंदा का परिवार यहां रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई।
दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली, तो थाने में सूचना दी। बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला।

परिजनों ने चार युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। उन्हें वहीं से पकड़ा गया।
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल पर पुलिस और अन्य
- फोटो : पीटीआई
छह मंजिल नीचे गिरा शव
इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था।
इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था।
हैवानियत : सिर की 17, बाएं पैर की दो हड्डियां टूटीं
दरिंदों ने हैवानियत की इंतहा कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके अंदरूनी हिस्सों में चोट के निशान हैं। शरीर पर नोचने-खरोंचने के निशान भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची को जमीन पर पटका गया।
दरिंदों ने हैवानियत की इंतहा कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके अंदरूनी हिस्सों में चोट के निशान हैं। शरीर पर नोचने-खरोंचने के निशान भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची को जमीन पर पटका गया।
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल पर पुलिस और अन्य
- फोटो : पीटीआई
ऊपर से फेंके जाने पर सिर के बल गिरने से सिर की 17 हड्डियां टूट गई। बाएं पैर की दो हड्डियां भी टूटी मिलीं। पसलियों की मांसपेशियों समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान हैं।
कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार यहां झुग्गी में रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई। दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने नंदग्राम थाने में सूचना दी।
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल
- फोटो : पीटीआई
इसके बाद बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला। शव पर केवल टॉप था, स्कर्ट गायब थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने चार युवकों पर बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें झुग्गी में रहने वाले दो युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट और युवकों के हाथ में शराब व कोल्ड ड्रिंक थी। जांच में सामने आया कि दो आरोपी घटनास्थल पर पहले से मौजूद थे। उनकी तलाश की जा रही है।
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात
- फोटो : पीटीआई
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
वारदात के बाद झुग्गियों में जाकर सो गए आरोपी
डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, घटनास्थल पर दो आरोपियों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल की तीसरी मंजिल पर ले जाने की बात स्वीकारी है।

साथ ही बताया कि शराब पीने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लिफ्ट के लिए खाली छोड़े गए स्थान से फेंक दिया। इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं।
मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी-अपनी झुग्गी में जाकर सो गए। दोनों को वहीं से हिरासत में लिया गया।