{"_id":"6a52ac9eb2b2d399260c1b13","slug":"three-spa-centers-raided-women-trapped-in-prostitution-rescued-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-21253-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन स्पा सेंटर में छापा, देह व्यापार में फंसी 23 महिलाएं रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन स्पा सेंटर में छापा, देह व्यापार में फंसी 23 महिलाएं रेस्क्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी। थाना पुलिस ने वैशाली सेक्टर-4 स्थित व्यावसायिक इमारत में छापा मारकर शनिवार देर रात देह व्यापार में फंसी 23 महिलाओं का रेस्क्यू किया। पुलिस ने तीन स्पा सेंटर पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। रेस्क्यू की गईं महिलाएं 30-40 आयु वर्ग की हैं। यह सभी दिल्ली-एनसीआर, यूपी के अलग-अलग जिलों व अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वैशाली सेक्टर-4 में कुछ दिनों से अनैतिक देह व्यापार के संचालित होने की शिकायत स्थानीय लोगों से मिल रही थीं। कई दिन तक पुलिस ने शिकायत की जांच की। शनिवार को जांच रिपोर्ट और मुखबिर की सूचना की पुष्टि हुई तो पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। पुलिस की तीन टीमें व्यावसायिक भवन में पहुंची और तीसरे तल पर संचालित तीन स्पा सेंटर पर एक साथ छापा मारा। एसपी ने बताया कि वहां से 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। सभी महिलाएं दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के कनावनी और कौशांबी, यूपी के अलग-अलग जिले और बिहार समेत अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था। व्हाट्सएप पर सभी की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से पांच ग्राहक हैं और एक स्पा सेंटर का कर्मचारी है। सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
-- -- -- -